मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

AI-171 विमान हादसा: मिला ब्लैक बॉक्स, अब सामने आएंगे हादसे के राज

AI-171 विमान हादसा: मिला ब्लैक बॉक्स, अब सामने आएंगे हादसे के राज

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 265 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस त्रासदी के बाद देशभर में शोक की लहर है और सबसे बड़ा सवाल यही है—आखिर ये हादसा कैसे हुआ? अब इस सवाल का जवाब मिलने की उम्मीद जगी है, क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। ब्लैक बॉक्स की बरामदगी के साथ ही विमान दुर्घटना के रहस्यों से पर्दा उठने की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे डिकोडिंग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय, निष्पक्ष लैब में भेजा जाएगा। वहां से मिले तकनीकी विश्लेषण के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि प्लेन में टेकऑफ के बाद दो मिनट के भीतर ऐसा क्या हुआ जिससे विमान रिहायशी इलाके में गिर पड़ा। हर विमान में ब्लैक बॉक्स अनिवार्य रूप से लगाया जाता है। यह न केवल तकनीकी डिवाइस है, बल्कि किसी भी विमान दुर्घटना के कारणों की तह तक पहुंचने का एकमात्र जरिया भी है। हालांकि इसे ‘ब्लैक बॉक्स’ कहा जाता है, लेकिन इसका रंग नारंगी होता है ताकि मलबे में आसानी से खोजा जा सके। ब्लैक बॉक्स दो हिस्सों से मिलकर बना होता है—कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR)। CVR विमान में उड़ान के दौरान पायलट्स के बीच हुई बातचीत और कॉकपिट की आवाजों को रिकॉर्ड करता है, जबकि FDR उड़ान से जुड़ा हर तकनीकी डेटा जैसे स्पीड, ऑल्टीट्यूड, इंजन की स्थिति आदि को दर्ज करता है।अब जब ब्लैक बॉक्स मिल चुका है, तो इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि पायलट ने आखिरी समय में क्या निर्णय लिए, क्या कंट्रोल सिस्टम में गड़बड़ी हुई थी, या फिर कोई तकनीकी फेल्योर हुआ था। इन सभी सवालों का जवाब डिकोडिंग रिपोर्ट में मिलने की संभावना है।
जैसे ही विदेशी लैब में ब्लैक बॉक्स की जांच पूरी होगी, संबंधित एजेंसियां विस्तृत रिपोर्ट के जरिए हादसे की असली वजहों को सामने लाएंगी। तब जाकर 265 मासूम जिंदगियों के पीछे छुपे इस भीषण हादसे के सच से परदा उठेगा।

Share This
अगला लेख → ईरान का इजरायल पर बड़ा पलटवार: सैकड़ों मिसाइलों से तेल अवीव-…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
21°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun