मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

विराट कोहली को ICC से मिली सजा , सैम कोंस्टास से टकराव का असर पड़ा

विराट कोहली को ICC से मिली सजा , सैम कोंस्टास से टकराव का असर पड़ा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 311 रन बनाए। इस दौरान, भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास से भिड़ते हुए नजर आए। इस घटना के बाद विराट कोहली पर आईसीसी ने 20% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया है। यह कोहली का पिछले 24 महीनों में पहला डिमेरिट अंक है, इसलिए उन्हें इसका ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

पूरा मामला इस प्रकार था: ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10 ओवर पूरे होने के बाद जब खिलाड़ी दूसरे छोर की ओर जा रहे थे, उस समय कोहली, जो गेंद हाथ में पकड़े हुए थे, पिच की तरफ से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान उनका कंधा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोंस्टास के कंधे से टकरा गया। कंधे की टक्कर के बाद कोहली आगे बढ़ गए, लेकिन कोंस्टास ने उनसे कुछ कहा, जिससे कोहली ने पलटकर जवाब दिया। इसके बाद दोनों के बीच गहमागहमी हो गई, और अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा। कोंस्टास अपनी बल्लेबाजी के दौरान काफी आक्रामक दिखे और एमसीजी में मौजूद फैंस से इशारे भी करते रहे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे सैम कोंस्टास ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 60 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस सीरीज़ के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर ने निराश किया था, लेकिन कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में उम्दा प्रदर्शन किया और उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की।

Share This
अगला लेख → IRCTC प्लेटफॉर्म पर टिकट बुक करने में परेशानी, ऐप और वेबसाइट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun