मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका, स्टार्क के साथ अब दो और खिलाड़ियों ने भी खेलने से किया इनकार

दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका, स्टार्क के साथ अब दो और खिलाड़ियों ने भी खेलने से किया इनकार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें सीजन के बचे हुए मुकाबलों का शेड्यूल जारी होने के बाद से सभी टीमें उन विदेशी खिलाड़ियों के विकल्प ढूंढने में लगी हैं जो अब भारत वापस नहीं लौट रहे। इस स्थिति में सबसे ज़्यादा परेशानी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को होती दिखाई दे रही है। इस सीजन की शुरुआत दिल्ली ने शानदार तरीके से की थी, लेकिन हाल के कुछ मुकाबलों में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। फिर भी दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। हालांकि, प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है।

मिचेल स्टार्क के बाद अब फाफ डु प्लेसिस और डोनोवन फरेरा के भी बाकी बचे मैचों में न खेलने की खबर सामने आ चुकी है। ये तीनों खिलाड़ी टीम के लिए काफी अहम रहे हैं। स्टार्क ने गेंदबाज़ी में कमाल दिखाया था, वहीं डु प्लेसिस ने बल्लेबाज़ी में अहम भूमिका निभाई थी। उनके न होने से टीम की ताकत पर असर पड़ सकता है।

दिल्ली को अब लीग स्टेज में तीन और मुकाबले खेलने हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे ये तीनों मैच जीतना अनिवार्य होगा। ऐसे में स्टार्क और डु प्लेसिस की गैरहाजिरी दिल्ली की उम्मीदों पर भारी पड़ सकती है।

हालांकि, टीम के लिए एक राहत की खबर ये है कि दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स टीम में वापसी कर रहे हैं और वह बाकी बचे मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। उनके अलावा टीम के पास सादिकुल्लाह अटल और दुष्मंता चमीरा के रूप में दो और विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध हैं। वहीं, जैक फ्रेजर मैकगर्क के रिप्लेसमेंट के रूप में जोड़े गए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से एनओसी नहीं मिली है, जिससे उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।

Share This
अगला लेख → कोहली बस कुछ रन दूर, रोहित और वॉर्नर को पीछे छोड़ने का सुनहर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun