मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

वैष्णो देवी मंदिर परिसर में पंहुचा कोरोना, पुजारी संक्रमित

वैष्णो देवी मंदिर परिसर में पंहुचा कोरोना, पुजारी संक्रमित

जम्मू – जम्मू कश्मीर सरकार ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों को 16 अगस्त से खोलने की इजाज़त दे दी है, लेकिन वैष्णो देवी की यात्रा पर श्राइन बोर्ड शुक्रवार को फैसला लेगा.

माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होने से पहले ही मंदिर परिसर में कोरोना ने दस्तक दे दी है. श्री माता वैष्णो देवी भवन के आठ और पुजारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अबतक मंदिर परिसर में कुल 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. इन्हीं हालातो के चलते वैष्णो देवी यात्रा पर संशय पैदा हो गया है.

मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी के मंदिर परिसर में तीन भजन गायक और एक जवान के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद बुधवार को दो कथा पुजारी और छह अन्य पुजारी पॉजिटिव पाए गए हैं. बोर्ड का दावा है कि वो स्थिति अपर पूरी तरह से नज़र बनाये हुए है और शुक्रवार को यात्रा को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है.

जम्मू कश्मीर सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है इन धार्मिक स्थलों के लिए प्रदेश के बाहर से सीमित संख्या में यात्रियों को आने की अनुमति दी जाएगी. वैष्णो देवी यात्रा के लिए रोजाना 5000 यात्रियों को दर्शनों की अनुमति होगी, जिसमें 500 यात्री प्रदेश के बाहर के हो सकते हैं. भीड़ जमा न हो इसके लिए इन यात्रियों का पंजीकरण ऑनलाइन होगा.

प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों और जम्मू कश्मीर में घोषित रेड जोन के यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है. टेस्ट नेगेटिव आने पर ही यात्री को यात्रा की अनुमति दो जाएगी. इस यात्रा के दौरान कोरोना से बचने के लिए ज़रूरी सभी प्रोटॉल्स का भी पालन ज़रूरी किया गया है.

Share This
अगला लेख → बहुजन समाज प्रेरणा केंद्र में लगाई जा रही बसपा सुप्रीमो माया…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun