मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शाहजहांपुर में भयावह सड़क हादसा, चार की जान गई, हाईवे पर दिल दहलाने वाला नज़ारा

शाहजहांपुर में भयावह सड़क हादसा, चार की जान गई, हाईवे पर दिल दहलाने वाला नज़ारा

शाहजहांपुर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी यात्री हरियाणा में मजदूरी करने जा रहे थे।

घटना जिले के कलान थाना क्षेत्र के बदायूं मार्ग पर मदनपुर बिचौला के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। यह हादसा रात करीब 11:45 बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

इस हादसे में दो महिलाओं, श्यामवती और शर्मीला, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लवकुश और रामकुमारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा, 16 अन्य यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने बताया कि टाटा मैजिक में सवार सभी लोग सीतापुर से हरियाणा मजदूरी करने जा रहे थे। फिलहाल, हादसे के बाद फरार हुए ट्रक की तलाश जारी है।

Share This
अगला लेख → कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 3 की म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun