शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज
भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को थोड़ी राहत देखने को मिली थी, लेकिन बुधवार को फिर से बाजार में गिरावट का माहौल रहा। आज बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई, जहां सेंसेक्स 123.25 अंकों की गिरावट के साथ 74,103.83 पर खुला और निफ्टी 50 में 75.55 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 22,460.30 पर खुला।
बाजार में यह गिरावट अमेरिका और चीन के बीच चल रही टैरिफ लड़ाई के कारण बनी वैश्विक चिंताओं की वजह से देखी जा रही है।
सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि 21 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। निफ्टी में भी यही ट्रेंड देखने को मिला, जहां 50 में से केवल 9 स्टॉक्स में तेजी आई और बाकी 41 स्टॉक्स गिरावट में रहे।
पावरग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 1.40% की बढ़त के साथ खुला, जबकि एचसीएल टेक का शेयर 3.00% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रहा।
बड़ी गिरावट वाले प्रमुख शेयर:
- इंफोसिस: -2.85%
- सनफार्मा: -2.23%
- टेक महिंद्रा: -2.21%
- टीसीएस: -2.13%
- टाटा स्टील: -2.07%
इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस, जोमैटो (एटरनल), अल्ट्राटेक सीमेंट, अडाणी पोर्ट्स, टाइटन और आईटीसी के शेयर भी गिरावट के साथ खुले।
मामूली बढ़त वाले स्टॉक्स:
- महिंद्रा एंड महिंद्रा: +0.76%
- हिंदुस्तान यूनिलीवर: +0.47%
- टाटा मोटर्स: +0.31%
- नेस्ले इंडिया: +0.12%
- इंडसइंड बैंक: +0.11%
- एशियन पेंट्स: +0.10%
- मारुति सुजुकी: +0.02%
बाजार में मौजूदा अनिश्चितता के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है