शेयर बाजार ने बजट से पहले मजबूती दिखाई, सेंसेक्स में 741 और निफ्टी में 259 अंकों की बढ़त
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश का बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने से पहले, उन्होंने संसद में वित्त वर्ष 2024-25 का इकोनॉमिक सर्वे प्रस्तुत किया। इसके बाद, भारतीय शेयर बाजार में तेज़ी देखने को मिली और यह शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। महीने के आखिरी दिन बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुला और बड़ी बढ़त लेकर समाप्त हुआ। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 740.76 अंकों (0.97%) की बढ़त के साथ 77,500.57 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 258.90 अंकों (1.11%) की तेजी के साथ 23,508.40 पर बंद हुआ। बता दें कि गुरुवार को भी शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ था।
शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर सकारात्मक बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 में 50 में से 44 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे ज्यादा 4.37% की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि आईटीसी होटल्स के शेयर 2.98% की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया के शेयर 4.25%, इंडसइंड बैंक के शेयर 3.66%, टाइटन के शेयर 3.59%, टाटा मोटर्स के शेयर 2.73%, टाटा स्टील के शेयर 2.67%, आईटीसी के शेयर 2.51%, मारुति सुजुकी के शेयर 2.49%, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 2.48%, पावरग्रिड के शेयर 2.29%, एशियन पेंट्स के शेयर 2.23%, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.06%, जोमैटो के शेयर 1.46%, भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 1.43%, इंफोसिस के शेयर 1.21%, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.97%, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.90%, सनफार्मा के शेयर 0.88%, टेक महिंद्रा के शेयर 0.81%, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.72%, एचसीएल टेक के शेयर 0.60%, एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.42%, एनटीपीसी के शेयर 0.36%, और टीसीएस के शेयर 0.18% की बढ़त के साथ बंद हुए।
हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली। इनमें भारती एयरटेल के शेयर 0.76%, बजाज फिनसर्व के शेयर 0.43%, बजाज फाइनेंस के शेयर 0.17%, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.14%, और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.06% की गिरावट के साथ बंद हुए।