मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शेरनी नीरजा बनी मां! इटावा सफारी में जन्मे तीन नए शावक, बब्बर शेरों की संख्या बढ़कर हुई 18

शेरनी नीरजा बनी मां! इटावा सफारी में जन्मे तीन नए शावक, बब्बर शेरों की संख्या बढ़कर हुई 18

    होली के पावन अवसर पर इटावा सफारी पार्क में एक खास खुशखबरी आई है। यहां के बब्बर शेर प्रजनन केंद्र में शेरनी नीरजा ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। यह नीरजा का दूसरा प्रसव है। नीरजा का जन्म 12 दिसंबर 2020 को इसी सफारी में हुआ था। उसकी मेटिंग गुजरात से लाए गए नर शेर कान्हा के साथ 29 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 के बीच हुई थी। चूंकि उसकी संभावित प्रसव तिथि होली के आसपास थी, इसलिए सफारी प्रशासन पहले से पूरी तरह सतर्क था।

    नीरजा ने 16 मार्च की दोपहर को पहला शावक 2:15 बजे, दूसरा 2:55 बजे और तीसरा 3:18 बजे जन्म दिया। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और शेरनी नीरजा उनकी पूरी देखभाल कर रही है। सफारी प्रशासन ने उनकी विशेष देखरेख के लिए विशेषज्ञों की टीम तैनात की है। गुजरात के डॉक्टर सी.एन. भुवा, सफारी पार्क के डॉक्टर रोबिन सिंह यादव और डॉक्टर शैलेंद्र सिंह सीसीटीवी कैमरों के जरिए शेरनी और शावकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं।

    इटावा सफारी पार्क में शेरों की संख्या बढ़कर 18 हुई

    इन तीन नवजात शावकों के जन्म के साथ ही इटावा सफारी पार्क में अब बब्बर शेरों की कुल संख्या 18 हो गई है। गुजरात के गिर जंगल के बाद, यह देश का एकमात्र सफल एशियाई बब्बर शेर प्रजनन केंद्र है। यह उपलब्धि वन्यजीव संरक्षण और शेरों की संख्या बढ़ाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

    सफारी पार्क में शेरों के जन्म का सिलसिला

    इससे पहले, सफारी पार्क की प्रमुख शेरनी जेसिका ने 2016 से 2020 के बीच कई शावकों को जन्म दिया था, जिनमें सिम्बा, सुल्तान, बाहुबली, रूपा, सोना, भारत, गार्गी और नीरजा शामिल हैं। इसके अलावा, साल 2020 में गुजरात से लाई गई शेरनी जेनिफर ने नर शावक केसरी (2020) और विश्वा (2022) को जन्म दिया। सफारी में जन्मी शेरनी रूपा ने सितंबर 2023 में एक नर शावक को जन्म दिया था

    Share This
    अगला लेख → शिक्षक ने छात्रा को अच्छे मार्क्स और नौकरी का झांसा देकर किय…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    24°C
    Light rain shower
    💧 95% 💨 4 km/h
    Dehradun