मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

संभल में तैनात CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर, अब कहां करेंगे काम और कौन होगा उनकी जगह पर

संभल में तैनात CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर, अब कहां करेंगे काम और कौन होगा उनकी जगह पर

संभल: होली के दौरान दिए गए विवादित बयान के कारण संभल के सीओ अनुज चौधरी का ट्रांसफर कर दिया गया है। दरअसल, अनुज चौधरी ने होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने पर टिप्पणी की थी, जिससे वह विवादों में आ गए थे। हालांकि इस मामले की जांच अभी भी जारी है। वर्तमान में, उन्हें संभल सर्किल से हटा कर चंदौसी सर्किल का सीओ बना दिया गया है। उनकी जगह आलोक कुमार को संभल का नया सीओ नियुक्त किया गया है।

होली से पहले शांति समिति की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने पत्रकारों से कहा था, “होली साल में एक बार आता है, जबकि जुमे की नमाज हर हफ्ते होती है। अगर किसी को होली के रंगों से असहजता महसूस होती है, तो उन्हें उस दिन घर में रहना चाहिए। जो लोग बाहर निकलते हैं, उन्हें खुले दिमाग से काम लेना चाहिए, क्योंकि त्योहारों को मिलजुल कर मनाना चाहिए।” साथ ही, उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखने की बात भी कही थी।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा था, “जैसे मुसलमान ईद का बेसब्री से इंतजार करते हैं, वैसे ही हिंदू होली का इंतजार करते हैं। लोग रंगों से, मिठाइयों से और खुशियों से त्योहार मनाते हैं। इसी तरह, ईद पर लोग खास व्यंजन बनाकर जश्न मनाते हैं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं। दोनों त्योहारों का मुख्य उद्देश्य एकजुटता और आपसी सम्मान है।” अनुज चौधरी ने यह भी कहा था, “अगर आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं, तो आपको होली की गुझिया भी खानी पड़ेगी। वह गुझिया खाएं, हम सेवइयां खाएं। लेकिन समस्या यह होती है कि एक पक्ष खाने को तैयार है, दूसरा नहीं। जब ऐसा होता है, तो भाईचारा खत्म हो जाता है। भाईचारा हमेशा बनाए रखना चाहिए।”

Share This
अगला लेख → लखनऊ: अमौसी रोड की रस फैक्ट्री में भीषण आग, आस-पास के इलाके …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun