मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

सदन में विपक्ष के हंगामे पर ओम बिरला नाराज़, बोले – जनता ने आपको मेज तोड़ने के लिए नहीं चुना है

सदन में विपक्ष के हंगामे पर ओम बिरला नाराज़, बोले – जनता ने आपको मेज तोड़ने के लिए नहीं चुना है

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदन में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें संसद में प्रश्न उठाने के लिए भेजा है, न कि मेज तोड़ने के लिए। बजट सत्र के तीसरे दिन जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दलों के नेता महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना को लेकर सरकार से जवाब की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।

प्रश्नकाल के दौरान हंगामे को देखते हुए बिरला ने विपक्षी सदस्यों को याद दिलाया कि इस विषय का उल्लेख पहले ही राष्ट्रपति के अभिभाषण में किया जा चुका है और वे इस मुद्दे पर चर्चा अभिभाषण के दौरान कर सकते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रश्नकाल एक महत्वपूर्ण समय होता है, जिसमें सरकार से सीधे जवाब मांगकर उसकी जवाबदेही तय की जा सकती है।

जब समाजवादी पार्टी के कुछ सदस्य आसन के समीप पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करने लगे, तो लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, “जनता ने आपको यहां तोड़फोड़ करने के लिए नहीं, बल्कि प्रश्न पूछने के लिए भेजा है। यदि आपको केवल मेजें तोड़नी हैं, तो और जोर से मारिए!” इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने की अपील की।

Share This
अगला लेख → सीरिया के मनबीज में बम विस्फोट, 15 की मौत, कई घायल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun