मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सीरिया के मनबीज में बम विस्फोट, 15 की मौत, कई घायल

सीरिया के मनबीज में बम विस्फोट, 15 की मौत, कई घायल

उत्तरी सीरिया के मनबीज शहर के बाहरी इलाके में एक जोरदार बम विस्फोट हुआ है। यह धमाका उस समय हुआ जब कृषि श्रमिकों को ले जा रहा एक वाहन वहां से गुजर रहा था। धमाका एक कार में हुआ, जिसमें कम से कम 15 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय नागरिक सुरक्षा इकाइयों और युद्ध निगरानी संगठनों ने इस घटना की पुष्टि की है।

दिसंबर में बशर अल-असद के अपदस्थ होने के बाद से पूर्वोत्तर अलेप्पो प्रांत के मनबीज में हिंसा की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इस क्षेत्र में तुर्किये समर्थित ‘सीरियन नेशनल आर्मी’ और अमेरिका समर्थित कुर्द नेतृत्व वाली ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ के बीच टकराव जारी है। सीरिया की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, जहां आतंकवाद ने हालात और खराब कर दिए हैं। भले ही आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का प्रभाव पहले की तुलना में घटा हो, लेकिन अब भी आतंकवादी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश में लगातार हिंसक घटनाएं सामने आती रहती हैं।

दक्षिणी सीरिया में भी हुआ था हमला
पिछले साल नवंबर में, सीरिया के दक्षिणी प्रांत दारा के महजा कस्बे में एक बम धमाका हुआ था। यह विस्फोट सड़क किनारे हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी। इससे पहले उत्तरी सीरिया के अजाज प्रांत में भी एक बड़ा धमाका हुआ था। बाजार में हुए इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Share This
अगला लेख → महाकुंभ भगदड़ से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun