मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

सपा विधायक अबू आजमी की बहू का बड़ा कदम, गोवा कांड के बाद भड़की एक्ट्रेस

सपा विधायक अबू आजमी की बहू का बड़ा कदम, गोवा कांड के बाद भड़की एक्ट्रेस

फिल्म वांटेड में अपनी खूबसूरती और शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली आयशा टाकिया, जो टारजन: द वंडर कार से बॉलीवुड में कदम रख चुकी थीं, अब फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती थीं और अपनी जिंदगी से जुड़े खास पलों को फैंस के साथ साझा करती थीं। अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाने वाली आयशा अक्सर विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखती थीं। लेकिन हाल ही में वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं, जब उन्होंने अपने पति फरहान आजमी को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए।

बीते सोमवार, गोवा पुलिस ने फरहान आजमी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप था कि उत्तरी गोवा के कैंडोलिम इलाके में उन्होंने लापरवाही से गाड़ी चलाई और हंगामा किया। इस घटना के बाद आयशा ने सोशल मीडिया पर अपने पति का बचाव करते हुए कई पोस्ट शेयर किए। उन्होंने कुछ वीडियो साझा करते हुए बताया कि उनके पति और बेटे को परेशान किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि दो महिलाओं ने उनके पति पर हमला किया और उनके बेटे को गालियां दीं। आयशा ने यह दावा किया कि उनके पति ही वह शख्स थे जिन्होंने पुलिस को बुलाया था, लेकिन उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि फरहान ने इस पूरे मामले में पुलिस का पूरा सहयोग किया।

हालांकि, अपने इन पोस्ट्स के बावजूद आयशा टाकिया को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने इस घटना को उनके ससुर और सपा विधायक अबू आजमी के विवादित बयान से जोड़ दिया। ट्रोलिंग से परेशान होकर आयशा ने एक बड़ा कदम उठाया और सोशल मीडिया से दूरी बना ली। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। अब उनका इंस्टाग्राम हैंडल, जो पहले आयशा टाकिया आजमी के नाम से था, सर्च करने पर उपलब्ध नहीं दिख रहा है। हालांकि, उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि लगातार हो रही ट्रोलिंग इसकी मुख्य वजह हो सकती है।

Share This
अगला लेख → भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद वाहनों पर पथ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun