मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली पुलिस ने होली से पहले अवैध शराब फैक्ट्री पर मारा छापा, बोतलों पर मिली ये खास निशानी

दिल्ली पुलिस ने होली से पहले अवैध शराब फैक्ट्री पर मारा छापा, बोतलों पर मिली ये खास निशानी

नई दिल्ली: होली से पहले राजधानी दिल्ली में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फैक्ट्री में नकली शराब तैयार की जा रही थी, जिसे होली के मौके पर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सप्लाई किया जाना था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया है। खास बात यह है कि जब्त की गई शराब की बोतलों पर ‘For Sale in Haryana Only’ लिखा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि फैक्ट्री का मालिक फरार है।

गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने गोकुलपुरी इलाके में स्थित इस अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा। छानबीन में पता चला कि फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने यहां से करीब 1900 लीटर स्पिरिट, केमिकल और अन्य रॉ मैटीरियल बरामद किया है, जो शराब बनाने में इस्तेमाल होता था। इसके अलावा, पुलिस को 12,000 से अधिक शराब की बोतलें भी मिली हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से शराब की बोतलों पर लगाए जाने वाले लेबलिंग स्टीकर और QR कोड भी जब्त किए हैं। साथ ही, बड़ी मात्रा में खाली बोतलें, ढक्कन और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। शराब की बोतलों पर ‘Only Sale in Haryana’ लिखा था, जबकि इसे दिल्ली में बेचा जाना था।

पुलिस ने इस मामले में सुमन नाम की एक महिला और पप्पू नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि फैक्ट्री मालिक अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This
अगला लेख → सपा विधायक अबू आजमी की बहू का बड़ा कदम, गोवा कांड के बाद भड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun