मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सरकारी कंपनियों BHEL और BEML को मिले दो महत्वपूर्ण वर्क ऑर्डर, शेयरों में आई जबरदस्त तेजी

सरकारी कंपनियों BHEL और BEML को मिले दो महत्वपूर्ण वर्क ऑर्डर, शेयरों में आई जबरदस्त तेजी

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) से 11,800 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका प्राप्त हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी साझा की।

बीएचईएल द्वारा शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, हसदेव थर्मल पावर स्टेशन (कोरबा) में 2×660 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना के लिए ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) पैकेज का ठेका दिया गया है। इस संबंध में 27 मार्च को कंपनी को आशय पत्र (LoI) प्राप्त हुआ।

बीएचईएल इस परियोजना के तहत प्रमुख उपकरणों का डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और संचालन की जिम्मेदारी निभाएगी।

बीईएमएल को भी मिला 405 करोड़ रुपये का ठेका

बीईएमएल लिमिटेड ने भी एक महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल किया है। बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने कंपनी को 405 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। इस परियोजना में बेंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के लिए 7 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनों (42 डिब्बे) की आपूर्ति शामिल है।

इस नए ठेके के साथ, बीईएमएल द्वारा आपूर्ति की जाने वाली कुल मेट्रो ट्रेनों की संख्या 53 से बढ़कर 60 हो जाएगी, यानी डिब्बों की संख्या 318 से बढ़कर 360 हो जाएगी

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शांतनु रॉय ने कहा,”यह ठेका स्वदेशी रूप से निर्मित, विश्व स्तरीय मेट्रो समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन के अनुरूप है।”

गौरतलब है कि बीईएमएल तीन प्रमुख क्षेत्रों— रक्षा एवं एयरोस्पेस, खनन एवं निर्माण, और रेल एवं मेट्रो में अपनी सेवाएँ देती है।

शेयर बाजार में कंपनियों का प्रदर्शन

इन ठेकों की घोषणा के बाद, शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बीएचईएल और बीईएमएल के शेयरों में वृद्धि देखी गई।

  • बीएचईएल का शेयर 0.84% (1.80 रुपये) की बढ़त के साथ 216.25 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।
  • बीईएमएल लिमिटेड का शेयर 2.56% (80.20 रुपये) की तेजी के साथ 3212.85 रुपये पर पहुंच गया।

इन ठेकों से दोनों कंपनियों के कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This
अगला लेख → सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ने टीम को चेताया, क्या एमएस धोनी पर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun