मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सरकारी कार्यक्रमों में अब पूरे 6 छंदों के साथ गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, केंद्र ने जारी की नई गाइडलाइन

सरकारी कार्यक्रमों में अब पूरे 6 छंदों के साथ गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, केंद्र ने जारी की नई गाइडलाइन

केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनके तहत अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और प्रमुख आधिकारिक आयोजनों में इसके सभी छह छंदों का गायन या वादन अनिवार्य होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि गीत बजने के दौरान उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह ही सावधान की मुद्रा में खड़े होकर सम्मान देना होगा। हालांकि, यह नियम सिनेमा हॉल में फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान लागू नहीं होगा।

नई व्यवस्था के अनुसार, सरकारी आयोजनों में पहले ‘जन गण मन’ और उसके तुरंत बाद ‘वंदे मातरम्’ बजाया जाएगा। यह प्रावधान सभी मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं पर लागू होगा। साथ ही, पद्म पुरस्कार जैसे नागरिक सम्मान समारोहों में भी ‘वंदे मातरम्’ का वादन अनिवार्य किया गया है। राष्ट्रपति या राज्यपाल के आगमन और प्रस्थान के समय, उनके भाषण से पहले और बाद में, तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराने जैसे औपचारिक अवसरों पर भी यह नियम प्रभावी रहेगा।

सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्वतंत्रता संग्राम के इस ऐतिहासिक गीत को उसकी मूल स्वरूप और गरिमा के साथ स्थापित करने की दिशा में एक कदम है। उल्लेखनीय है कि अब तक आधिकारिक तौर पर प्रायः इसके पहले दो छंद ही गाए या बजाए जाते रहे हैं, लेकिन नए निर्देशों के तहत पूरे छह छंद प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनकी कुल अवधि लगभग 3 मिनट 10 सेकंड है।

‘वंदे मातरम्’ की रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने वर्ष 1875 में की थी और इसे 1882 में उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ में प्रकाशित किया गया था। गीत के प्रारंभिक छंदों में भारतभूमि को मां के रूप में चित्रित किया गया है, जबकि बाद के छंदों में दुर्गा, कमला (लक्ष्मी) और सरस्वती जैसी देवियों का उल्लेख मिलता है। वर्ष 1937 में कांग्रेस के फैजपुर अधिवेशन में इसके केवल पहले दो छंदों को आधिकारिक रूप से अपनाया गया था, क्योंकि कुछ सदस्यों ने शेष छंदों में देवी-देवताओं के उल्लेख पर आपत्ति जताई थी।

अब केंद्र सरकार के ताजा फैसले के साथ ‘वंदे मातरम्’ को उसके पूर्ण रूप में सरकारी आयोजनों का हिस्सा बनाया जाएगा। गृह मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि गीत के दौरान सभी उपस्थित लोगों को अनुशासन और सम्मान का पालन करना अनिवार्य होगा। इस निर्णय को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं आने की संभावना जताई जा रही है।

Share This
अगला लेख → स्पीकर के चैंबर में घुसे कांग्रेस सांसद? किरेन रिजिजू का बड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun