मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इन राज्यों को जाने वाली ट्रेनें को चलाएंगी प्राइवेट कम्पनी

इन राज्यों को जाने वाली ट्रेनें को चलाएंगी प्राइवेट कम्पनी

लखनऊ – कानपुर सेंट्रल से 12 और कारपोरेट ट्रेनें या तो चलेंगी या फिर यहां से होकर गंतव्य तक पहुंचाएंगी। निजी ट्रेनों में रेल टूरिज्म एंड कैटरिंग कारपोरेशन का एकाधिकार भी खत्म हो जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन के लिए कई निजी कंपनी आगे आ रही है। इन ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल से कई रूटों पर चलाया जायेगा।

सूत्रों के अनुसार इन सभी एक दर्जन नई ट्रेनों के चलाने पर सहमति बनी है। हालाँकि इनका संचालन कब से शुरू होगा, इसका कोई समय तय नहीं हुआ है। अभी lockdown के चलते रूटीन ट्रेन सेवा ही बंद है। निजी ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे का अधिकतर अमला पक्षधर नहीं है, इसके बावजूद रेलवे ने अपनी कार्ययोजना में 150 से अधिक निजी ट्रेनें चलाने की सहमति दे दी है।

ट्रेनों को जिन रूटों पर चलने का निर्णय हो रहा है है वे रुट मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू, कोलकाता, पटना, अहमदाबाद, दिल्ली, नासिक, भोपाल, जबलपुर, वाराणसी और अजमेर वाया जयपुर है ।

संरक्षा के जो भी मानक होंगे, उनका तो कोच तैयार करने में कंपनियों की बाध्यता होगी पर हर कंपनी की ट्रेनों का रंग वे लोग अपने हिसाब से रखेंगे ताकि दूर से ही उनकी पहचान हो जाए। रेलवे अफसरों ने बताया कि इस काम में कोई छोटी-बड़ी एक दर्जन कंपनियां होंगी। अभी तक केवल रेल टूरिज्म एंड कैटरिंग कारपोरेशन ही कारपोरेट ट्रेनों का संचालन कर रही हैं।

Share This
अगला लेख → AIMIM सांसद ने कहा की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर हम भी अदा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun