मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

सर्दियों में टमाटर खानेंं से शरीर में मिलते है कई सारें बेहतर फायदे

सर्दियों में टमाटर खानेंं से शरीर में मिलते है कई सारें बेहतर फायदे
157773518

टमाटर के बिना खाने का स्वाद अधूरा है, वहीं भारतीय खाने में आपको प्याज और टमाटर का स्वाद जरूर मिलेगा. टमाटर न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है, यही कारण है कि टमाटर को सुपर फूड की सूची में शामिल किया गया है।

टमाटर खाने से जहां त्वचा चमकदार बनती है, वहीं रोजाना टमाटर खाने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव होता है। टमाटर खाने से शरीर को कई विटामिन और खनिज मिलते हैं।

कैंसर के खतरे को कम करता है – पके टमाटर में लाइकोपीन होता है जो एक कैरोटीनॉयड है। यह कैंसर के खिलाफ कीमो निवारक के रूप में कार्य करता है। लाइकोपीन में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं जो कैंसर को बढ़ने से रोकने में भी मदद करते हैं। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि टमाटर खाने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद- डायबिटीज के मरीजों के लिए टमाटर खाना फायदेमंद हो सकता है. टमाटर में नैरिंगिन यौगिक होता है जो एंटीडायबिटिक के रूप में काम करता है। यह रक्त शर्करा को कम कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों को टमाटर का जूस पीने की सलाह दी जाती है. जिससे शरीर को लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन, पोटेशियम, विटामिन-सी, फ्लेवोनोइड, फोलेट और विटामिन-ई जैसे विटामिन मिलते हैं।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को टमाटर खाना चाहिए. टमाटर में पोटैशियम होता है जो बीपी को नियंत्रित करता है। इसमें लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में होता है। टमाटर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। टमाटर खाने से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है.

Share This
अगला लेख → Punjab News : स्कूलों में अब बच्चों की लगेगी ऑनलाइन अटेंडेंस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun