मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP News : अडानी ग्रुप के गोदाम में देर रात लगी भीषण आग ,फायर ब्रिगेड टीम मौके पर मौजूद

UP News : अडानी ग्रुप के गोदाम में देर रात लगी भीषण आग ,फायर ब्रिगेड टीम मौके पर मौजूद

प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार देर रात अडानी ग्रुप के एक गोदाम में भीषण आग लग गई. पिछले 10 घंटे से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. इतना ही नहीं आग पर काबू पाने के लिए 7 जिलों की फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं. गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों ने भी दूसरी जगहों पर शरण ले ली है.

जिले के बेहट रोड स्थित रसूलपुर में फैला अडानी ग्रुप का 7 बीघे का बड़ा गोदाम है। जो घनी बस्ती के बीच मौजूद है। आग के कारण इलाके में यातायात बंद है. मिली जानकारी के मुताबिक गोदाम में कंपनी का आटा, चीनी, तेल, रिफाइंड और अन्य उत्पाद रखे हुए हैं. इस गोदाम से माल उत्तराखंड और वेस्ट यूपी तक सप्लाई किया जाता है।

शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। आग लगने की चेतावनी मिलते ही स्थानीय लोग अपना घर छोड़कर भाग गये. इस पूरे मामले में सहारनपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब एक बजे सूचना मिली कि अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई है. आग की भयावहता को देखते हुए मामले की जानकारी लखनऊ मुख्यालय को दी गई।

इस सूचना के बाद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, अमरोहा और बिजनौर जिले समेत कई जिलों की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। लेकिन गोदाम में टीन शेड लग जाने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इसके बाद क्रेन की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा है. मौके पर 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं. गोदाम में लगी करीब 75 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है.

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → सर्दियों में टमाटर खानेंं से शरीर में मिलते है कई सारें बेहत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun