मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सलमान खान के बाद शाहरुख खान को मिली धमकी, बांद्रा थाने में केस दर्ज

सलमान खान के बाद शाहरुख खान को मिली धमकी, बांद्रा थाने में केस दर्ज

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। जहां एक तरफ सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं, वहीं अब शाहरुख को भी इसी तरह की धमकी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, फैजान नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें धमकी भरा कॉल किया, जो रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी फैजान को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस द्वारा की गई कॉल ट्रेसिंग में पता चला कि धमकी देने वाला कॉल रायपुर से किया गया था। बांद्रा पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 308(4) और 351(3)(4) के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह पहली बार नहीं है कि शाहरुख खान को इस तरह की धमकी मिली है; 2023 में उनकी फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को मजबूत किया गया था।

पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर शाहरुख के लिए 50 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर उसने शाहरुख को जान से मारने की धमकी दी, और कहा कि वह बैंड स्टैंड पर शाहरुख खान को मार देगा। 5 नवंबर को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपना नाम “हिन्दुस्तानी” बताया और कहा कि नाम उसके लिए मायने नहीं रखता। यह कॉल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन के लैंडलाइन नंबर पर आया था।

शाहरुख खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस ने यह मामला गंभीरता से लिया है। हालांकि, फिलहाल पैसों की मांग के अलावा किसी और विशेष मांग के बारे में जानकारी नहीं है। वर्तमान में, शाहरुख के पास Y प्लस सिक्योरिटी है और उनका निजी बॉडीगार्ड भी उनके साथ हर समय मौजूद रहता है।

Share This
टैग: #up news
अगला लेख → UP : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, दो मासूमों की जलकर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun