मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

सवाई मानसिंह स्टेडियम को लेकर बम की धमकी, राजस्थान खेल प्रमुख का आया बयान

सवाई मानसिंह स्टेडियम को लेकर बम की धमकी, राजस्थान खेल प्रमुख का आया बयान

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस संबंध में राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के. पवन ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, “जो ईमेल आज प्राप्त हुआ है, वह किसी मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति का लग रहा है। हमें नहीं लगता कि यह कोई गंभीर मामला है। इससे पहले भी ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। इस बार मेल में कुछ मोबाइल नंबर दिए गए हैं, जिन्हें पुलिस को जांच के लिए भेज दिया गया है।”

पिछले कुछ दिनों में कई बार इसी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हर बार सुरक्षा एजेंसियों ने गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। फिलहाल स्टेडियम की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हर कोने में तलाशी जारी है। सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं।

इससे पहले, 8 मई को भी इसी तरह की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। बाद में एक और मेल भेजा गया, जिसमें कहा गया कि “ऑपरेशन सिंदूर” का बदला लेने के लिए स्टेडियम को उड़ाया जाएगा।

पिछली घटनाओं का संदर्भ: पहलगाम आतंकी हमला

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने आतंक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत की इस कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने भी कई बार हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों ने उसे करारा जवाब दिया।

इस पूरी स्थिति के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। हालांकि, बाद में दोनों देशों की सहमति से सीजफायर की घोषणा की गई और फिलहाल सीमा क्षेत्र में शांति बनी हुई है।

Share This
अगला लेख → लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम योगी बोले- भारत के वीर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun