मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

हरियाणा सरकार ने 25 मई तक ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है

हरियाणा सरकार ने 25 मई तक ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है

हरियाणा सरकार ने राज्य में मानव रहित हवाई वाहनों (ड्रोन/यूएवी) के संचालन पर 25 मई तक के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय सुरक्षा संबंधी चिंताओं और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने मंगलवार को एक आधिकारिक आदेश जारी किया।

सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि राज्य की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। हालांकि, यह प्रतिबंध सभी पर लागू नहीं होगा।

इन एजेंसियों को मिली छूट

इस आदेश के तहत कुछ सरकारी एजेंसियों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। भारतीय सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, हरियाणा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) अपने आधिकारिक कार्यों के लिए ड्रोन का उपयोग कर सकते हैं।

ड्रोन गतिविधियों पर सख्त निगरानी

सुमिता मिश्रा ने सभी पुलिस इकाइयों और स्थानीय प्रशासन को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रोन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देने को कहा गया है, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सुरक्षा सतर्कता

गौरतलब है कि हाल ही में भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया गया था, जो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया कदम था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलीबारी, ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं हुईं, जिनका भारत ने कड़े जवाब में 11 पाकिस्तानी एयरबेस तबाह कर दिए। इस स्थिति के मद्देनज़र सुरक्षा को लेकर देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Share This
अगला लेख → सवाई मानसिंह स्टेडियम को लेकर बम की धमकी, राजस्थान खेल प्रमु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun