मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सावधान! मुंह के सफेद छाले हो सकते हैं खतरनाक बीमारी की चेतावनी

सावधान! मुंह के सफेद छाले हो सकते हैं खतरनाक बीमारी की चेतावनी

कुछ लोग अक्सर मुंह के अल्सर से परेशान रहते हैं, लेकिन कई बार सफेद छाले उभर आते हैं, जो शरीर में हो रहे तेजी से बदलाव और खराब लाइफस्टाइल की ओर इशारा करते हैं। यह समस्या खान-पान में पोषण की कमी और गलत आदतों का परिणाम हो सकती है। आइए जानते हैं मुंह में सफेद छाले होने के कारण और इससे बचाव के तरीके।

मुंह में सफेद छाले होने के मुख्य कारण

 मानसिक तनाव (स्ट्रेस)
अगर आप अधिक तनाव लेते हैं, तो यह आपके शरीर में सफेद छाले बनने का एक प्रमुख कारण हो सकता है। अधिक तनाव के कारण शरीर का पीएच स्तर असंतुलित हो जाता है, जिससे शरीर में गर्मी बढ़ती है। जब शरीर इस गर्मी को सहन नहीं कर पाता, तो यह स्किन और टिशूज के जरिए बाहर निकलने लगती है, जिससे मुंह में छाले हो जाते हैं।

 एसिडिक फूड्स का अधिक सेवन
अगर आप तेल-मसालेदार खाना, फास्ट फूड, ज्यादा मिर्च-मसाले या कोल्ड ड्रिंक का अधिक सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट को एसिडिक बना सकता है। अधिक एसिडिटी के कारण मुंह में सफेद छाले बनने लगते हैं, जो खाने-पीने के दौरान दर्द और जलन पैदा कर सकते हैं।

 विटामिन की कमी
शरीर में विटामिन बी12 की कमी भी मुंह में सफेद छाले होने का एक बड़ा कारण हो सकती है। यह कमी जीभ और मुंह के टिशूज को अधिक संवेदनशील बना देती है, जिससे छोटे-छोटे छाले हो जाते हैं और तकलीफ देते हैं।

कैसे बचें इस समस्या से?

 तनाव से बचें और मानसिक शांति बनाए रखें।
 ज्यादा मिर्च-मसालेदार और एसिडिक फूड्स का सेवन कम करें।
अपने खान-पान में विटामिन बी12 से भरपूर आहार शामिल करें।
खूब पानी पिएं और पेट को ठंडा रखने की कोशिश करें।
 अगर समस्या बार-बार हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

मुंह में बार-बार सफेद छाले आना किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है, इसलिए इसे हल्के में न लें और समय पर उचित इलाज करवाएं।

Share This
अगला लेख → रागी, ज्वार और बाजरा में कौन सा अनाज है सबसे ज्यादा हेल्दी? …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun