मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी में आज बंद रहेंगी सभी मांस-मच्छी की दुकाने

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी में आज बंद रहेंगी सभी मांस-मच्छी की दुकाने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने 25 नवंबर यानी आज यूपी में सभी मीट की दुकानें बंद रखने का सख्त आदेश दिया है. सीएम योगी ने इस दिन बूचड़खाने भी बंद रखने का निर्देश दिया है.

सीएम योगी ने कहा कि महापुरुषों की जयंती पर मांस-मछली की दुकानें और सभी बूचड़खाने बंद रहेंगे. सिंधी समाज इस फैसले के लिए सीएम योगी को धन्यवाद देता है.

सीएम योगी के इस आदेश के बाद विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के सभी डीएम, कमिश्नर और नगर आयुक्त को पत्र भेजा है.

25 नवंबर को साधु टीएल वासवानी की जयंती है

25 नवंबर को साधु टीएल वासवानी की जयंती है. इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने ये फैसला लिया है. विशेष सचिव ने अपने पत्र में कहा कि साधु टीएल वासवानी की जयंती पर सभी बूचड़खाने और मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी.

इसके अलावा आदेश में गौतम बुद्ध जयंती, महावीर जयंती, गांधी जयंती और शिवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहारों पर सभी मांस की दुकानें बंद रहती हैं.

इसके लिए सीएम योगी ने अधिकारियों को सभी नगर निकायों में मांस की दुकानें और बूचड़खानों को बंद रखने का निर्देश दिया है और इसका सख्ती से पालन करने का भी आदेश दिया है.

Share This
अगला लेख → शाइन सिटी फर्जीवाड़े पर ईडी ने यूपी के 23 ठिकानों पर की छापे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun