मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सीएम योगी से मिले क्रिकेटर मोहम्मद शमी, आईपीएल मुकाबले से पहले हुई खास चर्चा

सीएम योगी से मिले क्रिकेटर मोहम्मद शमी, आईपीएल मुकाबले से पहले हुई खास चर्चा

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आज (19 मई) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री योगी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी और शमी के साथ एक तस्वीर भी साझा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम के प्रख्यात गेंदबाज मोहम्मद शमी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।”

वहीं, मोहम्मद शमी ने भी मुख्यमंत्री से हुई इस भेंट को सम्मानजनक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने लिखा, “आज मुझे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का गौरव प्राप्त हुआ। हमारी बातचीत में राज्य के विकास, नेतृत्व और सामाजिक बदलाव की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई।”

शमी ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तर प्रदेश के विकास का एक प्रभावशाली रोडमैप दिखाया, जिसमें सतत प्रगति और समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया है। शमी ने कहा कि इस तरह की दूरदर्शिता और समर्पण देखकर उन्हें बेहद प्रेरणा मिली है।

उन्होंने यह भी जोड़ा, “मैं उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में इस परिवर्तनशील यात्रा का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। हमें मिलकर प्रदेश की तरक्की को वास्तविकता में बदलना है।”

बात दें कि मोहम्मद शमी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं और उनकी टीम लखनऊ में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ एक अहम मुकाबले के लिए पहुंची है। यह मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए “करो या मरो” जैसा है, क्योंकि उन्हें प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

Share This
अगला लेख → कौशांबी हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, तीन लो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun