सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट कैसे देखें? यहां जानिए पूरा तरीका।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी करा ली हैं। अब छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त होंगी। इस साल CBSE बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 42 लाख छात्र शामिल हुए हैं। इनमें कक्षा 10वीं के 24.12 लाख छात्र 84 विषयों की परीक्षा दे चुके हैं, जबकि कक्षा 12वीं के 17.88 लाख छात्र 120 विषयों की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
कब आ सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट?
बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं के रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो उम्मीद की जा रही है कि मई 2025 में रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
पिछले 5 वर्षों में कब आया था CBSE 10वीं का रिजल्ट?
- 2024: 13 मई
- 2023: 12 मई
- 2022: 22 जुलाई
- 2021: 3 अगस्त
- 2020: 15 जुलाई
गौरतलब है कि 2020 से 2022 तक कोरोना महामारी के कारण रिजल्ट में देरी हुई थी।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
छात्र अपने CBSE 10वीं के रिजल्ट को निम्नलिखित माध्यमों से देख सकते हैं:
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट:
- DigiLocker ऐप: मोबाइल पर डाउनलोड करके लॉगिन करें।
- UMANG ऐप: यहां भी अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।