मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सीलमपुर हत्याकांड में ज़िकरा का सनसनीखेज खुलासा, नाबालिगों की गैंग बना रही थी लेडी डॉन

सीलमपुर हत्याकांड में ज़िकरा का सनसनीखेज खुलासा, नाबालिगों की गैंग बना रही थी लेडी डॉन

    नई दिल्ली: सीलमपुर के चर्चित कुणाल मर्डर केस में ‘लेडी डॉन’ ज़िकरा से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि ज़िकरा नाबालिग लड़कों का एक गैंग तैयार कर रही थी, जिसमें 8 से 10 किशोर शामिल थे। वह इन लड़कों का इस्तेमाल इलाके में अपना दबदबा कायम रखने और लोगों को डराने के लिए करती थी। ज़िकरा जहां भी जाती, अपने साथ इन लड़कों को जरूर ले जाती थी।

    कुणाल हत्याकांड में भी इन नाबालिग लड़कों की संलिप्तता की जांच हो रही है। जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले ज़िकरा ने कुणाल की रेकी करवाने के लिए अपने नाबालिग साथियों को भेजा था। उन्होंने ज़िकरा को सूचित किया कि कुणाल GTB अस्पताल से बाहर निकल रहा है। इसके बाद ज़िकरा अपने गुर्गों के साथ रवाना हुई। वहीं, साहिल और दिलशाद ने मिलकर कुणाल पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ज़िकरा, जेल में बंद कुख्यात महिला अपराधी ज़ोया की निजी बाउंसर रह चुकी है।

    गुरुवार शाम को सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें ज़िकरा भी शामिल है। शनिवार को उसकी पहली तस्वीर भी सामने आई।

    पुलिस के अनुसार, घटना के समय कुणाल अपने बीमार पिता के लिए दूध लेने बाहर गया था। इसी दौरान कुछ दूरी पर ही उस पर हमला हुआ। गंभीर हालत में उसे नजदीकी JPC अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    हत्या के पीछे की वजह

    पीड़ित के परिवार का कहना है कि कुछ समय पहले ज़िकरा के चचेरे भाई साहिल पर समुदाय के कुछ लड़कों ने हमला किया था, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। हालांकि, मृतक की मां परवीन का कहना है कि उसके बेटे का उस घटना से कोई लेना-देना नहीं था। फिर भी ज़िकरा और उसके साथियों ने उसे निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि ज़िकरा अक्सर पिस्तौल लेकर इलाके में घूमती थी और बेटे पर बेरहमी से कई बार चाकू से वार किया गया।

    इस मामले में पुलिस जांच जारी है और नाबालिगों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि कैसे एक महिला अपराधी ने बच्चों को गुमराह कर अपने इरादों के लिए इस्तेमाल किया

    Share This
    अगला लेख → ये हैं बॉलीवुड के उस निर्देशक की फिल्में, जिनमें हीरो का जिं…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
    निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
    मौसम
    26°C
    Light rain shower
    💧 88% 💨 5 km/h
    Dehradun