मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी कार्यवाही, वक्फ अधिनियम पर केंद्र और राज्यों से जवाब तलब।

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी कार्यवाही, वक्फ अधिनियम पर केंद्र और राज्यों से जवाब तलब।

वक्फ बोर्ड से जुड़ा मामला इन दिनों काफी चर्चा में है। केंद्र सरकार ने हाल ही में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को लागू किया है, जिसमें न सिर्फ बदलाव किए गए हैं बल्कि इसका नाम भी नया रखा गया है। इसी बीच, सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ अधिनियम, 1995 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है।

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति एजी मसीह—ने दिल्ली निवासी निखिल उपाध्याय की याचिका पर जारी किया है। यह याचिका वकील हरि शंकर जैन और एक अन्य व्यक्ति द्वारा दायर समान याचिका के साथ जोड़ी गई है।

सुनवाई के दौरान पीठ ने सवाल किया कि आखिर इतने वर्षों बाद 1995 के अधिनियम को अब क्यों चुनौती दी जा रही है। इस पर वकील विष्णु शंकर जैन (जो हरि शंकर जैन की ओर से पेश हुए) ने दलील दी कि याचिकाकर्ताओं ने पहले ही इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन तब उन्हें हाई कोर्ट जाने की सलाह दी गई थी। हालांकि, पीठ इस तर्क से सहमत नहीं हुई।

इससे पहले भी इस मामले की सुनवाई पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और केवी विश्वनाथन की पीठ द्वारा की गई थी। अब जब न्यायमूर्ति खन्ना सेवानिवृत्त हो चुके हैं, तो नए मुख्य न्यायाधीश गवई की अध्यक्षता में यह मामला आगे बढ़ रहा है।वकील अश्विनी उपाध्याय ने अदालत को बताया कि 1995 के अधिनियम और 2025 के संशोधन दोनों को अलग-अलग याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी गई है। पूर्व पीठ ने 1995 के अधिनियम से जुड़ी याचिकाओं को स्वतंत्र रूप से सुनवाई के लिए स्वीकार किया था और 2025 संशोधन को चुनौती देने वालों को भी जवाब दाखिल करने की अनुमति दी गई थी।

अब यह देखना अहम होगा कि सुप्रीम कोर्ट इन याचिकाओं पर क्या रुख अपनाता है। वक्फ कानूनों की वैधता और उनके दायरे को लेकर यह मामला आने वाले समय में बड़ा संवैधानिक मुद्दा बन सकता है।

Share This
अगला लेख → शादी रहते हुए किसी और से प्रेम संबंध रखना दंडनीय अपराध है?

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun