मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सुबह के नाश्ते में ज्यूकिनी एग टोस्ट बनाएं, गार्लिक ब्रेड का स्वाद भी फीका लगेगा, जानिए रेसिपी

सुबह के नाश्ते में ज्यूकिनी एग टोस्ट बनाएं, गार्लिक ब्रेड का स्वाद भी फीका लगेगा, जानिए रेसिपी

इन दिनों ज्यूकिनी का सीजन है, जो कद्दू और लौकी से मिलती-जुलती होती है। इसका स्वाद भी थोड़ा सा उन्हीं के जैसा होता है, लेकिन सेहत के लिहाज से यह बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आप ज्यूकिनी को सब्जी के रूप में या फिर नाश्ते में भी उपयोग कर सकते हैं। यदि आपने अब तक इस सब्जी को आजमाया नहीं है, तो इसे घर लाकर जरूर ट्राई करें। आज हम आपको ज्यूकिनी एग टोस्ट की रेसिपी बता रहे हैं, जो नाश्ते के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसका स्वाद बहुत लाजवाब होता है, और इसे अंडे के साथ बनाया जाता है, जिसे चीज डालकर और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। यह नाश्ता बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आएगा। आइए जानते हैं, ज्यूकिनी एग टोस्ट बनाने की विधि।

ज्यूकिनी एग टोस्ट बनाने की विधि:

पहला कदम: सबसे पहले ज्यूकिनी को अच्छे से धोकर अपनी पसंद के आकार में काट लें। टोस्ट बनाने के लिए इसे लंबा और पतला काटना है, जैसे खीरे को काटते हैं, वैसे ही ज्यूकिनी को काटें।

दूसरा कदम: सारे टुकड़ों को काटकर एक प्लेट में रख लें। अब एक बाउल में दो अंडे फोड़कर डालें और उसमें पिज्जा सीजनिंग, काली मिर्च, नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। इसमें एक बड़ा क्यूब मोजरिला चीज भी घिसकर डालें।

तीसरा कदम: अब इस मिश्रण को अच्छे से फेंटकर बैटर जैसा बना लें। फिर एक पैन लें और उसमें थोड़ा बटर लगाकर ग्रीस कर लें। अब ज्यूकिनी के टुकड़ों को अंडे के बैटर में डुबोकर पैन में रखें। जितने टुकड़े पैन में आ सकें, उतने रखें। एक तरफ से अच्छी तरह से सेंकने के बाद ज्यूकिनी को पलट दें।

चौथा कदम: ज्यूकिनी को मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें। फिर इन्हें प्लेट में निकालकर रखें। इसी तरह बाकी के टुकड़े भी सेंक लें। अब इन पर पिज्जा सीजनिंग छिड़ककर, सॉस के साथ सर्व करें। आप इन्हें बिना सॉस के भी खा सकते हैं। यह स्वाद में बेहद चीजी और लाजवाब होता है, और आपको यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी।

Share This
अगला लेख → करेले की कुरकुरी भुजिया बनाएंगे तो बच्चों और बड़ों की पसंद ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun