सुबह-सुबह शरीर में दिखें ये बदलाव, तो हो जाएं सतर्क, डायबिटीज का हो सकता है खतरा
स्वस्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अस्वस्थ जीवनशैली और गलत खान-पान की आदतों के कारण डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक साइलेंट किलर बीमारी है, जो शरीर को अंदर से कमजोर बना सकती है। खासकर सुबह के समय शरीर में कुछ खास लक्षण दिखाई देते हैं, जो इस गंभीर बीमारी की चेतावनी दे सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे संकेतों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।
1. सुबह उठते ही कमजोरी और थकान
अगर आप सुबह उठते ही खुद को बेहद थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। एनर्जी की कमी होना और लगातार सुस्ती महसूस करना ब्लड शुगर लेवल में असंतुलन का इशारा कर सकता है।
2. धुंधली नजर आना
क्या आपको सुबह उठते ही देखने में दिक्कत होती है या चीजें धुंधली नजर आती हैं? अगर हां, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि यह हाई ब्लड शुगर के कारण हो सकता है। अनियंत्रित डायबिटीज से आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे दृष्टि कमजोर होने लगती है।
3. हाथों में कंपन
अगर आपको सुबह के समय हाथों में हल्का कंपन या झुनझुनी महसूस होती है, तो इसे हल्के में न लें। यह शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बहुत ज्यादा कम होने के कारण हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
4. ज्यादा प्यास लगना
अगर सुबह उठते ही गला बहुत ज्यादा सूखने लगे और तेज प्यास महसूस हो, तो यह भी डायबिटीज का संकेत हो सकता है। शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने पर डीहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है, जिससे बार-बार प्यास लगती है।अगर आपको ये लक्षण एक साथ नजर आ रहे हैं, तो जल्द से जल्द अपनी सेहत की जांच करवाएं और डॉक्टर से सलाह लें।