हाथरस गैंगरेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत,गांव में भारी पुलिसबल तैनात
हाथरस – जनपद हाथरस के चंदपा क्षेत्र के बुलगाडी में गैंगरेप की शिकार दलित युवती की इलाज के दौरान दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गयी पीड़िता अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में पीड़िता पिछले एक हफ्ते से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी और सोमवार को ही उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. इस बीच शव के गांव पहुंचने पर किसी प्रकार के बवाल के मद्देनज़र PAC की तैनाती कर दी है.
14 सितंबर को युवती के साथ गांव के ही चार लोगों ने गैंगरेप किया और फिर जान से मारने की नियत से उसकी गला दबाकर हत्या की कोशिश की थी. गैंगरेप की शिकार हुई युवती के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी गई थी. उनका जीभ तक काट दी गई थी. गले के पीछे रीढ़ की हड्डी भी टूट गई थी. मामले में पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी उच्च विरादरी के हैं. अब पीड़िता की मौत के बाद उनके खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ दी जाएगी.
इस मामले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर विपक्ष हमलावर गया है, बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने यूपिन्सकार पर निशाना साधते हुए कहा की इस मामले पर कड़ी कारवाही होनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलाई जाये,पीड़िता की मौत के बाद पुलिस को माहौल ख़राब होने की आशंका है. लिहाजा गांव में भारी संख्या में फ़ोर्स तैनात कर दी गई है.
हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि 14 सितंबर को हुये इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दुष्कर्म के बाद पीड़िता के साथ हैवानियत की गई थी. इस मामले में आरोपियों की पहचान गांव के ही रहने वाले संदीप, लवकुश, रामू और रवि के रूप में हुई थी. हाथरस पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदीप को 14 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था. घटना के कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने रामू और लवकुश को गिरफ्तार किया. वहीं फरार चल रहे चौथे आरोपी रवि को 26 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है. एसपी ने बताया कि पीड़िता के बयान के मुताबिक संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.