मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

सरकारी बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर लोन को सस्ता किया

सरकारी बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर लोन को सस्ता किया

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कमी किए जाने के बाद, अब कई बैंक धीरे-धीरे अपनी लोन ब्याज दरों में भी कटौती कर रहे हैं। इसी क्रम में, आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो दर से जुड़ी अपनी लोन ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। बैंक ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि अब उनकी रेपो लिंक्ड लोन रेट (RLLR) 9.05 प्रतिशत से घटकर 8.80 प्रतिशत हो गई है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने यह भी कहा कि नई ब्याज दरें ग्राहकों के लिए कर्ज को और सस्ता बना देंगी, जिससे उनका वित्तीय लाभ बढ़ेगा। यह कटौती सभी रिटेल लोन पर लागू होगी, जिनमें होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और गोल्ड लोन जैसे कर्ज शामिल हैं। वहीं, इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने भी अपने प्रमुख लोन की ब्याज दर 6.25 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दी है, जो रेपो रेट में कटौती के बाद लागू हुआ है।

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले सप्ताह अपनी द्विमासिक बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की और कमी की थी, जिससे रेपो रेट 6.25 प्रतिशत से घटकर 6.00 प्रतिशत हो गया। इस फैसले के बाद कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने अपने लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। जो बैंक अभी तक ब्याज दरों में बदलाव नहीं कर पाए हैं, वे भी जल्द ही लोन की ब्याज दरें घटाने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले, फरवरी महीने में भी आरबीआई ने 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी, जिसके बाद रेपो रेट 6.50 प्रतिशत से घटकर 6.25 प्रतिशत हो गया था।

Share This
अगला लेख → आईपीएल प्लेऑफ के लिए रेस में ये टीमें हैं सबसे मजबूत, हो रही…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun