मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सेना को ऑपरेशन छत्रू में बड़ी सफलता, बर्फ से ढके इलाके में एक आतंकी को मार गिराया

सेना को ऑपरेशन छत्रू में बड़ी सफलता, बर्फ से ढके इलाके में एक आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में स्थित बर्फीली पहाड़ियों के बीच भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन छत्रू’ के तहत एक बड़े आतंकरोधी अभियान को अंजाम देते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सर्द मौसम के बावजूद सेना ने यह कार्रवाई बेहद साहस और रणनीति के साथ पूरी की। सेना ने इस ऑपरेशन की जानकारी अपने ‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ नामक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के जरिए दी है, जिसमें तलाशी अभियान की दो तस्वीरें भी साझा की गई हैं।

सेना ने बताया कि उन्हें खुफिया एजेंसियों से पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर 9 अप्रैल को किश्तवाड़ जिले के छत्रू जंगल क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दिन देर शाम आतंकियों से आमना-सामना हुआ, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने इलाके को घेरकर जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकी को मार गिराया। सेना ने कहा कि प्रतिकूल मौसम और दुर्गम क्षेत्र के बावजूद अभियान जारी है और सैनिक पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं।

उधर, किश्तवाड़ और उधमपुर जिलों में भी सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि बुधवार को जोफर-मार्टा पट्टी (उधमपुर) और नैदगाम-छत्रू (किश्तवाड़) क्षेत्रों में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसके बाद दोनों इलाकों में रातभर घेराबंदी की गई। गुरुवार सुबह होते ही तलाशी अभियान दोबारा शुरू किया गया। दो से तीन आतंकियों को घेर लेने की खबर है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

किश्तवाड़ के SSP आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि इलाके की भौगोलिक स्थिति जैसे ऊंचे पहाड़, नदियाँ और घने जंगल तलाशी अभियान को और चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी वन क्षेत्रों में छिपे हुए हैं और उनकी धरपकड़ के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है।

गौरतलब है कि 24 मार्च से कठुआ जिले के सान्याल क्षेत्र में शुरू हुए ऑपरेशन के बाद से अब तक तीन मुठभेड़ हो चुकी हैं। 27 मार्च को हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे, वहीं चार पुलिसकर्मियों की भी जान चली गई थी। तब से लेकर अब तक सुरक्षा बल आतंकियों की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए हैं और अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाए जा रहे हैं।

Share This
अगला लेख → वकील ने जज को कहा 'गुंडा', शर्ट के बटन भी नहीं लगाए थे, हाईक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun