मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बनारस से विशेष प्रेम जताते हुए पीएम मोदी ने दी 3880 करोड़ की विकास सौगात

बनारस से विशेष प्रेम जताते हुए पीएम मोदी ने दी 3880 करोड़ की विकास सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी को 3880 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने इस मौके पर शहर में सड़क, बिजली, शिक्षा और पर्यटन से जुड़ी कुल 44 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि काशी का स्नेह मेरे ऊपर एक कर्ज है। उन्होंने कहा, “काशी मेरी आत्मा में बसी है और मैं काशी का हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक दशक में बनारस ने विकास की एक नई रफ्तार पकड़ी है। आज की काशी केवल ऐतिहासिक नहीं बल्कि आधुनिकता की ओर अग्रसर एक प्रगतिशील नगरी बन चुकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए आधुनिक युग की जरूरतों को भी अपनाया है। आज काशी पूर्वांचल की तरक्की का इंजन बन गई है। पूर्वांचल में अब बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने काशी को भारत की विविधता की एक अद्भुत मिसाल बताया। पीएम मोदी बोले, “हमारे लिए देश सेवा का संकल्प है—सबका साथ, सबका विकास। जबकि कुछ लोग सिर्फ सत्ता पाने के लिए पारिवारिक हितों की राजनीति करते हैं।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि काशी में आधुनिक सुविधाएं बढ़ी हैं, सांस्कृतिक विरासत सजीव है और भविष्य को लेकर ठोस योजनाएं बन रही हैं। बनारस आने वाला हर व्यक्ति यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ करता है। रोजाना लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करते हैं और गंगा स्नान करते हैं। अब हर कोई कहता है—बनारस पूरी तरह बदल गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि काशी भारत की विविधता की सबसे सुंदर झलक है। यहां की हर गली और हर मोहल्ला भारत की अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं को समेटे हुए है। उन्होंने ‘काशी-तमिल संगमम्’ जैसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश की एकता और मजबूती मिल रही है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत आज अपने अतीत और भविष्य, दोनों को संतुलित करते हुए विकास की दिशा में बढ़ रहा है, और काशी इसका उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है। यहां गंगा की धारा के साथ-साथ भारत की चेतना भी प्रवाहित हो रही है।

आयुष्मान भारत योजना पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब देश ने तीसरी बार उन्हें आशीर्वाद दिया, तो उन्होंने भी एक सेवक की तरह अपने कर्तव्यों का पालन किया। उन्होंने बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की जो गारंटी दी थी, वह अब आयुष्मान वय वंदना योजना के रूप में सामने आई है। यह योजना न सिर्फ इलाज के लिए है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ाने का माध्यम बन रही है।

Share This
अगला लेख → सेना को ऑपरेशन छत्रू में बड़ी सफलता, बर्फ से ढके इलाके में ए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun