मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: नाले में डूबने से 3 साल के मासूम कार्तिक की मौत

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: नाले में डूबने से 3 साल के मासूम कार्तिक की मौत

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव भंडेरी में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। घर से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित पानी से भरे नाले में डूबने से लगभग तीन वर्षीय मासूम कार्तिक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कार्तिक रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास में बने उस नाले की ओर चला गया, जिसे तालाब में पानी भरने के लिए बनाया गया था। कुछ समय पहले भंडारा वाले तालाब की सफाई के दौरान इसी नाले के जरिए जलसर वाले तालाब में पानी छोड़ा गया था। पानी डाले जाने के बाद भी नाले में काफी मात्रा में पानी जमा रहा। आशंका है कि खेलते समय कार्तिक का पैर फिसला और वह गहरे पानी में जा गिरा। नाला गहरा होने और पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया।

जब काफी देर तक कार्तिक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। देर शाम तलाश के दौरान नाले से कार्तिक का शव बरामद हुआ। मासूम का शव मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि नाले के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी नाले के पास कांटेदार झाड़ियां या घेराबंदी करने की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उनका मानना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय किए जाते तो यह हादसा टल सकता था।

कार्तिक के पिता सचिन, जो निजी नौकरी करते हैं, अपने इकलौते बेटे को खोकर सदमे में हैं। कार्तिक से बड़ी उसकी दो बहनें हैं। परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में नोएडा में भी पानी से भरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसे सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Share This
अगला लेख → लुधियाना में बनेगा देश का पहला ‘हाईवे पार्किंग’ प्रोजेक्ट, 7…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun