मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट, आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा नुकसान, निफ्टी 22,000 के नीचे पहुंचा

स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट, आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा नुकसान, निफ्टी 22,000 के नीचे पहुंचा

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भी गिरावट का रुख देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स आज 268 अंक की गिरावट के साथ 72,817 पर खुला। बाजार की शुरुआत से ही मंदी का असर दिखा और सेंसेक्स 0.55% या 411 अंक लुढ़ककर 72,665 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट रही, जबकि मात्र 3 शेयर हरे निशान में दिखे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी कमजोरी के साथ खुला और 0.65% यानी 144 अंकों की गिरावट के साथ 21,974 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 लाल निशान में रहे, जबकि केवल 2 शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

किन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई?

निफ्टी के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट एचसीएल टेक (2.60%), टेक महिंद्रा (2.50%), ओएनजीसी (2.43%), नेस्ले इंडिया (2.03%) और विप्रो (1.89%) में दर्ज की गई।

बढ़त दर्ज करने वाले शेयर

हालांकि, कुछ शेयरों में तेजी भी रही। एसबीआई (1.63%), बीईएल (0.95%), आईसीआईसीआई बैंक (0.64%), एचडीएफसी बैंक (0.34%) और अडानी एंटरप्राइजेज (0.13%) के शेयरों में हल्की बढ़त देखी गई।

सेक्टोरल इंडेक्स की स्थिति

अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी में 2.12% रही। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो (1.06%), निफ्टी एफएमसीजी (0.82%), निफ्टी मीडिया (0.61%), निफ्टी मेटल (0.73%), निफ्टी फार्मा (0.81%), निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.15%), निफ्टी रियल्टी (0.99%), निफ्टी हेल्थकेयर (0.86%), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.72%), निफ्टी ऑयल एंड गैस (1.10%), निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर (1.21%) और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम (1.90%) में गिरावट देखी गई।

हालांकि, कुछ सेक्टर्स में मामूली बढ़त भी देखने को मिली। निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.13%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.07% और निफ्टी बैंक में 0.04% की तेजी दर्ज की गई।

बाजार की मौजूदा स्थिति

भारतीय शेयर बाजार फिलहाल बिकवाली के दबाव में नजर आ रहा है। आईटी और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई, जबकि बैंकिंग सेक्टर में कुछ हद तक मजबूती बनी हुई है। निवेशकों की नजर अब आने वाले आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक बाजारों के संकेतों पर टिकी हुई है।

Share This
अगला लेख → चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया को झटका, दिग्गज स्पिनर क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun