मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

SA vs NZ: सेमीफाइनल में लौटेंगे कप्तान! क्या न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव ?

SA vs NZ: सेमीफाइनल में लौटेंगे कप्तान! क्या न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव ?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें इस महत्वपूर्ण मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने की कोशिश करेंगी।

साउथ अफ्रीकी टीम में टेम्बा बावुमा की वापसी लगभग तय

साउथ अफ्रीका को पिछले मुकाबले में अपने नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा और बल्लेबाज टोनी डी जोर्जी की सेवाएं नहीं मिल पाई थीं, क्योंकि दोनों खिलाड़ी बीमार थे। हालांकि, अब तीन दिनों के ब्रेक के बाद बावुमा के फिट होकर इस मैच में खेलने की पूरी संभावना है। दूसरी ओर, टोनी डी जोर्जी को अभी भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि उनकी गैरमौजूदगी में हेनरिक क्लासेन ने पिछले मैच में शानदार अर्धशतक जड़कर अपनी उपयोगिता साबित की थी। ऐसे में क्लासेन का टीम में बने रहना तय माना जा रहा है। वहीं, बावुमा की वापसी से ट्रिस्टन स्टब्स को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है।

न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे की हो सकती है वापसी

न्यूजीलैंड की टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन डेवोन कॉनवे की वापसी हो सकती है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, तो डेरिल मिचेल को बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि उन्होंने अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

साउथ अफ्रीका:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, रासी वैन डर डुसेन, एडेन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश।

न्‍यूजीलैंड:

केन विलियमसन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विलियम ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, जैकब डफी, काइल जैमीसन।

सेमीफाइनल मैच का विवरण

  • तारीख: 5 मार्च 2025 (बुधवार)
  • स्थान: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • समय: दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

संभावित प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), रयान रिकेलटन, रासी वैन डर डुसेन, एडेन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

न्‍यूजीलैंड:

विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के, काइल जैमीसन।यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा, जहां दोनों ही टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी।

Share This
अगला लेख → स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट, आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun