मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हथकड़ी और कमर में जंजीर पहने तहव्वुर राणा, अमेरिका ने आतंक के आरोपी को इस हालत में सौंपा भारत को

हथकड़ी और कमर में जंजीर पहने तहव्वुर राणा, अमेरिका ने आतंक के आरोपी को इस हालत में सौंपा भारत को

नई दिल्ली: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है। अमेरिका की पुलिस ने उसे आधिकारिक रूप से भारत के जांच एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपा। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें तहव्वुर राणा हथकड़ियों और कमर में जंजीर के साथ नजर आ रहा है।

फोटो में देखा जा सकता है कि राणा के हाथों और पैरों में हथकड़ी लगी हुई है। उसकी हालत काफी कमजोर नजर आ रही है, बाल और दाढ़ी पूरी तरह सफेद हो चुकी है। उसने भूरे रंग का जेल यूनिफॉर्म पहन रखा है। हालांकि, उसकी तस्वीर पीछे से ली गई है, इसलिए चेहरा स्पष्ट नहीं दिखता।

एनआईए को 18 दिन की हिरासत

बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी मार्शलों ने तहव्वुर राणा को भारत के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को सौंपा। इसके बाद उसे विशेष विमान के जरिए गुरुवार को भारत लाया गया, जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एनआईए ने उसे हिरासत में ले लिया।

शुक्रवार को तहव्वुर राणा को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट की एनआईए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 18 दिन की एनआईए कस्टडी में भेजने की मंजूरी दी।

गौरतलब है कि तहव्वुर राणा 2008 के मुंबई हमले का आरोपी है। मुंबई पुलिस की 2023 की चार्जशीट के अनुसार, राणा ने पवई के एक होटल में ठहरकर एक व्यक्ति से दक्षिण मुंबई की भीड़भाड़ वाली जगहों पर चर्चा की थी। वही व्यक्ति अब मामले में गवाह है। इसके बाद उन्हीं जगहों को पाकिस्तानी आतंकियों ने निशाना बनाया था, जिनमें ताज होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, चबाड हाउस और CST स्टेशन शामिल हैं। इस हमले में कुल 166 लोगों की जान गई थी। हेडली ने इन सभी जगहों की रेकी की थी।

Share This
अगला लेख → इस गांव में पानी की भारी किल्लत, शादियां हो रही रद्द, युवक र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun