मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

हाई सिक्योरिटी जेल में कैश की एंट्री! अतीक अहमद के बेटे अली के पास मिले 1100 रुपये, डिप्टी जेलर और वार्डन सस्पेंड

हाई सिक्योरिटी जेल में कैश की एंट्री! अतीक अहमद के बेटे अली के पास मिले 1100 रुपये, डिप्टी जेलर और वार्डन सस्पेंड

जेल की चारदीवारी के भीतर अगर नगदी मिल जाए, वो भी एक हाई प्रोफाइल माफिया के बेटे के पास, तो हैरानी तो होगी ही। नैनी सेंट्रल जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के पास से 1100 रुपये नकद मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच के बाद महिला डिप्टी जेलर कांति देवी और वार्डन संजय द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है।
हाई सिक्योरिटी सेल में बंद अली अहमद से मिलने कोई नहीं आता, सिवाय उसके वकीलों के, फिर ये पैसे कहां से आए? यही सवाल अब जेल प्रशासन के सिर पर तैर रहा है। मंगलवार को अचानक हुई छापेमारी में अली के सेल से 1100 रुपये नकद बरामद हुए।
जैसे ही मामला सामने आया, जेल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए डिप्टी जेलर कांति देवी और वार्डन संजय द्विवेदी को बुधवार की रात सस्पेंड कर दिया। विभागीय जांच अब इस रहस्य की परतें उधेड़ेगी कि किसकी मिलीभगत से जेल के भीतर कैश पहुंचा।
जेल प्रशासन का कहना है कि अली से कोई आम मुलाकात नहीं होती, सिर्फ वकील ही आते हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या नकदी उन्हीं के जरिए पहुंची? या फिर जेल के भीतर ही कोई ‘गुप्त चैनल’ काम कर रहा है? “जेल एक व्यवस्था है, लेकिन जब व्यवस्था ही सवालों के घेरे में आ जाए, तो जवाब देना मुश्किल हो जाता है।”
इस मामले ने फिर से जेल सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या हाई सिक्योरिटी कहे जाने वाले जेलों में भी ‘सुविधाओं की डील’ चल रही है? और अगर हां, तो ये रुपये महज शुरुआत हैं या कुछ बड़ा पर्दे के पीछे चल रहा है?
अली अहमद को लेकर पहले भी जेल में ‘विशेष व्यवहार’ के आरोप लग चुके हैं। अब नकदी मिलने के बाद प्रशासन के लिए जवाब देना और मुश्किल हो गया है।

Share This
अगला लेख → अहमदाबाद प्लेन क्रैश: ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजेगा भारत, रितेश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,657 +2 (+0%)
निफ्टी 24,256 +6 (+0.02%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 78% 💨 8 km/h
Dehradun