मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हिमाचल में खूंखार तेंदुए का हमला, वन विभाग की टीम पर किया अचानक वार, एक वनकर्मी घायल

हिमाचल में खूंखार तेंदुए का हमला, वन विभाग की टीम पर किया अचानक वार, एक वनकर्मी घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खूंखार तेंदुए ने उसे पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर अचानक हमला कर दिया। यह घटना कलाऊ-अमरोहा क्षेत्र की है, जहां लंबे समय से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम इलाके में तेंदुए की तलाश और उसे पकड़ने के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में पहले से छिपकर बैठे तेंदुए ने टीम के सबसे आगे चल रहे वनकर्मी जोगिंदर सिंह पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से जोगिंदर सिंह के मुंह और टांगों में गंभीर चोटें आईं।

हालात उस वक्त और गंभीर हो सकते थे, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों और वन विभाग के अन्य कर्मियों ने साहस दिखाया। सभी ने मिलकर डंडों से तेंदुए पर वार किया, जिससे जोगिंदर सिंह उसके चंगुल से छूट सके। इसके बाद तेंदुआ झाड़ियों की ओर भाग गया और मौके से फरार हो गया।

घायल वनकर्मी जोगिंदर सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल सरकाघाट में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस पूरे मामले की जानकारी बीओ विजय कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि डीएफओ सुकेत राकेश कटोच को घटना से अवगत करा दिया गया है और एहतियात के तौर पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वहीं, डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए सोमवार को सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। वन विभाग की टीमें इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाएंगी, ताकि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर लोगों को दहशत से राहत दिलाई जा सके।

Share This
अगला लेख → दुर्गापुर में रातों-रात गायब हुआ भाजपा का टेंट कार्यालय, TMC…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 +850 (+1.11%)
निफ्टी 24,224 +239 (+1%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun