मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

17 साल से महिला के पेट में फंसी थी कैंची, एक्स-रे में हुआ खुलासा, पति ने की शिकायत

17 साल से महिला के पेट में फंसी थी कैंची, एक्स-रे में हुआ खुलासा, पति ने की शिकायत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के पेट में 17 साल से कैंची फंसी हुई थी। यह चौंकाने वाली सच्चाई तब सामने आई जब महिला का हाल ही में एक्स-रे कराया गया। रिपोर्ट में कैंची का पता चलते ही परिवार के होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, 17 साल पहले महिला का ऑपरेशन हुआ था, और उसी दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए कैंची पेट में ही छोड़ दी थी। इस गंभीर मामले के उजागर होने के बाद महिला के पति ने गाजीपुर थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

महिला के पति अरविंद पांडे के अनुसार, 26 फरवरी 2008 को उनकी पत्नी का ऑपरेशन इंदिरानगर के ‘शी मेडिकल केयर’ में डॉक्टर पुष्पा जायसवाल ने किया था, जिसके बाद उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद महिला को पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगीं।

बीते दिनों, 23 मार्च 2025 को जब महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो डॉक्टरों ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि उसके पेट में कैंची फंसी हुई है। इस बात की पुष्टि होते ही परिजन घबरा गए और तुरंत महिला को इलाज के लिए केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) ले जाया गया।

केजीएमयू में ऑपरेशन कर निकाली गई कैंची

25 मार्च 2025 को केजीएमयू के डॉक्टरों ने महिला की पूरी जांच करने के बाद उसे भर्ती कर लिया। अगले ही दिन, 26 मार्च 2025 को ऑपरेशन करके महिला के पेट से कैंची को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया।

अब महिला के पति ने डॉक्टर पुष्पा जायसवाल के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई है और दोषी डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है।

Share This
अगला लेख → छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 16 नक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun