मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED की रेड , जानें क्या है मामला

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED की रेड , जानें क्या है मामला

ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर ईडी ने छापेमारी की है. इस बात की जानकारी खुद अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है. आप विधायक अमानतुल्लाह ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि तानाशाह के निर्देश पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर नहीं पहुंची है. तानाशाह मुझे और आपके नेताओं को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. ईमानदारी से अवाम की खिदमत करना गुनाह है? आख़िर कब तक चलेगी तानाशाही?

अमानतुल्लाह ने एक बयान में कहा, ”सुबह के 7 बजे हैं और ईडी की टीम सर्च वारंट के नाम पर मुझे गिरफ्तार करने आई है. घर पर मेरी सास भी हैं, उन्हें कैंसर है और चार दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ है. ये जानकारी मैंने खुद ईडी को दी. मैंने हर नोटिस का जवाब दिया है. हालांकि, उनका मकसद सर्च वारंट के नाम पर मुझे गिरफ्तार करना है।”

उन्होंने आप विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा, ”इनका मकसद हमारा काम रोकना है, ये लोग पिछले दो साल से मुझे परेशान कर रहे हैं और हम पर झूठे मुकदमे भी दर्ज करा रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल में हैं, सत्येन्द्र जैन भी जेल में हैं और अब उनका मकसद हमारी पार्टी को तोड़ना है, इसलिए वे मुझे गिरफ्तार करने आये हैं.

उन्होंने आगे कहा, ”किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैं और मेरी पार्टी जनता के सारे काम करेगी. हम टूटे हुए लोग नहीं हैं. ना झुके हैं और ना डरने वाले हैं। हम जेल जाने को तैयार हैं. हमें उम्मीद है कि कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा.

बता दें कि विधायक अमानतुल्लाह खान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. ईडी की टीम उनके घरों की तलाशी ले रही है. उन पर दिल्ली वक्फ बोर्ड के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप है।

Share This
अगला लेख → Lucknow : विधायक के आवास से प्लंबिंग का सामान उड़ा ले गए चोर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun