मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

AC कितना चलाना है सही? दिनभर चलाया तो हो सकती हैं ये खतरनाक दिक्कतें, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

AC कितना चलाना है सही? दिनभर चलाया तो हो सकती हैं ये खतरनाक दिक्कतें, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

गर्मी के मौसम में जैसे ही पारा चढ़ता है, एसी (Air Conditioner) ऑन करने की रेस शुरू हो जाती है। चाहे घर हो या ऑफिस, हर कोई ठंडी हवा की राहत चाहता है। लेकिन सवाल ये है कि क्या दिनभर AC चलाना वाकई फायदेमंद है? जवाब है – नहीं! क्योंकि राहत की ये हवा, आपकी सेहत और जेब – दोनों को चुपचाप नुकसान पहुंचा सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स और एनर्जी कंसल्टेंट्स की मानें तो रोजाना 6 से 8 घंटे तक AC चलाना आदर्श है। यह न सिर्फ शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है, बल्कि बिजली के बिल और पर्यावरणीय नुकसान को भी कम करता है।
“जितनी राहत AC देता है, उतनी ही बड़ी सजा भी बन सकता है अगर उसका दुरुपयोग किया जाए, – डॉ. विवेक आनंद, पर्यावरण विशेषज्ञ।
सांस से जुड़ी समस्याएं लगातार बंद कमरे में ठंडी हवा में रहने से नाक और गला सूखने, एलर्जी और यहां तक कि सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
स्किन ड्रायनेस एसी की हवा नमी खींच लेती है जिससे त्वचा बेजान और खुरदुरी हो जाती है।
थकान और सिरदर्द लंबी अवधि तक एसी के संपर्क में रहने से कई बार लोग थकान, सुस्ती और माइग्रेन जैसी समस्याओं की शिकायत करते हैं।
शरीर की नेचुरल कूलिंग घटती है जब लगातार कृत्रिम ठंडक में रहा जाए तो शरीर की प्राकृतिक गर्मी सहन करने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है।बिजली का भारी बिल जाहिर है, AC अगर दिनभर चलेगा तो बिजली मीटर की रफ्तार भी हाई स्पीड में दौड़ेगी। महीने का बिल भी दिमाग ठंडा करने वाला नहीं, बल्कि गरम कर देने वाला होगा।
दिन के गर्म हिस्से में 2-3 घंटे AC और बाकी समय पंखा या कूलर का इस्तेमाल करें।
अगर एसी चल रहा है तो कमरे की टाइट सीलिंग और खिड़कियों को बंद रखना जरूरी है ताकि ठंडी हवा न भागे।
शरीर को हाइड्रेट रखें और बीच-बीच में खुले हवा में सांस जरूर लें।
सोने से पहले एसी का टाइमर सेट करें, ताकि पूरी रात ठंडी हवा की मार न पड़े।
“AC एक सुखद सुविधा है, लेकिन अगर समझदारी न बरती जाए तो यह सेहत की ‘गुप्त चोट’ बन सकता है।”
तो अगली बार जब भी AC ऑन करें, ध्यान रखें – राहत और रिस्क के बीच एक पतली सी लाइन होती है। उसे पार मत कीजिए।

Share This
अगला लेख → संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में, करिश्मा कपूर और पू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun