मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बीजेपी के पूर्व पार्षद पर कार्रवाई, पार्क से हटाया गया अवैध कब्जा, नगर निगम का बड़ा एक्शन

लखनऊ,14 जुलाई 2026 (यूएनएस)। इंदिरानगर स्थित सर्वोदयनगर में लालबहादुर शास्त्री पार्क पर कथित अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में पार्क में बने कब्जे को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान विरोध भी देखने को मिला। बताया […]

बीजेपी के पूर्व पार्षद पर कार्रवाई, पार्क से हटाया गया अवैध कब्जा, नगर निगम का बड़ा एक्शन

लखनऊ,14 जुलाई 2026 (यूएनएस)। इंदिरानगर स्थित सर्वोदयनगर में लालबहादुर शास्त्री पार्क पर कथित अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में पार्क में बने कब्जे को खाली कराया।

कार्रवाई के दौरान विरोध भी देखने को मिला। बताया गया कि बीजेपी के पूर्व पार्षद मनोज अवस्थी द्वारा पार्क में बनाए गए कार्यालय को लेकर स्थानीय लोगों ने लगातार शिकायतें की थीं। आरोप था कि पार्षद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पार्क से कब्जा नहीं हटाया गया था।

क्षेत्र के वर्तमान बीजेपी पार्षद भूपेंद्र कुमार शर्मा और स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की थी। शिकायतों के आधार पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए पार्क को खाली करा दिया। अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन ने बताया कि अवैध कब्जा हटा दिया गया है और मौके से सामान भी खाली करा दिया गया है।

Share This
अगला लेख → बांदा की चकबंदी में अनियमितताओं का आरोप, किसानों ने लखनऊ में…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun