मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

रक्षाबन्धन पर मुफ्त बस यात्रा करेंगी बहन और बेटियां – योगी आदित्यनाथ

रक्षाबन्धन पर मुफ्त बस यात्रा करेंगी बहन और बेटियां – योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि आगामी 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

उन्होंने कहा कि रक्षाबन्धन पर बहनें सुरक्षित और आसानी से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए परिवहन, पुलिस और प्रशासन मिलकर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। महिला सुरक्षा के लिए एण्टी रोमियो स्क्वाड सक्रिय रहें और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर रखी जाए।

मुख्यमंत्री आज अपने सरकारी आवास पर शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों एवं फील्ड में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे। बैठक में उन्होंने प्रदेश में जलभराव, बाढ़ की स्थिति, रक्षाबन्धन पर महिला यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था, चीनी की उपलब्धता, आगामी गन्ना पेराई सत्र तथा विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को आमजन की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के दृष्टिगत बस चालकों की जांच और निगरानी के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को बस चलाने की अनुमति न दी जाए। निजी बसों के चालकों का सत्यापन कराया जाए। ऑटो और टैक्सी चालकों का भी सत्यापन सुनिश्चित करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबन्ध किए जाएं। परिवहन और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित करें कि रक्षाबन्धन पर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन मिल सके।

Share
अगला लेख → प्रदर्शनकारियों के साथ पहुंचे CM विजय, रद्द किया एयरपोर्ट प्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *