मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मान सरकार कर्मचारियों को दिवाली पर देगी ब्याज मुक्त 10 हजार रुपये अमेरिका-ब्रिटेन-जर्मनी समेत अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की ‘टीम 12’ फसलों के नुकसान की होगी भरपाई, सोमवार को गोरखपुर से किसानों के खातों में धनराशि भेजेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CJP के प्रदर्शन पर सौरव दास का तीखा हमला, मोदी-शाह पर साधा निशाना; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान ‘कचरा साफ, स्वच्छ भारत अभियान!’ CJP नेताओं पर यात्री की टिप्पणी वायरल, विमान का वीडियो चर्चा में UP Election 2027: चुनाव आयोग खामोश, सियासी दलों ने तेज की तैयारी; दलित वोट बैंक पर सबकी नजर CJP प्रदर्शन को लेकर नोएडा में हाई अलर्ट, चिल्ला बॉर्डर पर सख्त चेकिंग से लगा लंबा जाम “आइए अयोध्या में हो जाए मुकाबला”, CM योगी ने अखिलेश यादव को दी खुली चुनौती अभिजीत दीपके हिरासत में, अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP आंदोलन की कमान; प्री-रिकॉर्डेड वीडियो से किया ऐलान पंजाब में तस्करी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, M-16 राइफल, 9 पिस्तौल और 15 किलो अफीम के साथ 4 गिरफ्तार

मान सरकार कर्मचारियों को दिवाली पर देगी ब्याज मुक्त 10 हजार रुपये

मान सरकार कर्मचारियों को दिवाली पर देगी ब्याज मुक्त 10 हजार रुपये

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार दिवाली से पहले अपने ग्रुप-डी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का ब्याज मुक्त त्योहार अग्रिम देगी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को इसकी घोषणा की। सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 34,604 कर्मचारियों को लाभ मिल सकेगा। कर्मचारी त्योहार मनाने के लिए यह राशि अग्रिम के रूप में ले सकेंगे और इसके लिए उन्हें कोई ब्याज नहीं देना होगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हालांकि, यदि सभी पात्र कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठाते हैं तो सरकार पर कुल 34.60 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा।

सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली से पहले अग्रिम राशि उपलब्ध कराने के लिए छह नवंबर, 2026 तक कोषागार से पैसा निकलवाने की अनुमति दी है। इस राशि की वसूली पांच समान मासिक किस्तों में की जाएगी। कर्मचारियों के वेतन से कटौती दिसंबर 2026 से शुरू होगी। यानी 10 हजार रुपये के अग्रिम की प्रत्येक किस्त दो हजार रुपये होगी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहार अग्रिम देने का उद्देश्य ग्रुप-डी कर्मचारियों को दिवाली के अवसर पर अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाने में आर्थिक मदद देना है। सरकार ने इसे कर्मचारियों के हित में उठाए गए वित्तीय कदमों की कड़ी का हिस्सा बताया है।

Share

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *