मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मान सरकार कर्मचारियों को दिवाली पर देगी ब्याज मुक्त 10 हजार रुपये अमेरिका-ब्रिटेन-जर्मनी समेत अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की ‘टीम 12’ फसलों के नुकसान की होगी भरपाई, सोमवार को गोरखपुर से किसानों के खातों में धनराशि भेजेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CJP के प्रदर्शन पर सौरव दास का तीखा हमला, मोदी-शाह पर साधा निशाना; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान ‘कचरा साफ, स्वच्छ भारत अभियान!’ CJP नेताओं पर यात्री की टिप्पणी वायरल, विमान का वीडियो चर्चा में UP Election 2027: चुनाव आयोग खामोश, सियासी दलों ने तेज की तैयारी; दलित वोट बैंक पर सबकी नजर CJP प्रदर्शन को लेकर नोएडा में हाई अलर्ट, चिल्ला बॉर्डर पर सख्त चेकिंग से लगा लंबा जाम “आइए अयोध्या में हो जाए मुकाबला”, CM योगी ने अखिलेश यादव को दी खुली चुनौती अभिजीत दीपके हिरासत में, अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP आंदोलन की कमान; प्री-रिकॉर्डेड वीडियो से किया ऐलान पंजाब में तस्करी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, M-16 राइफल, 9 पिस्तौल और 15 किलो अफीम के साथ 4 गिरफ्तार

CJP के प्रदर्शन पर सौरव दास का तीखा हमला, मोदी-शाह पर साधा निशाना; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

CJP के प्रदर्शन पर सौरव दास का तीखा हमला, मोदी-शाह पर साधा निशाना; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

नई दिल्ली -दिल्ली में SIR के खिलाफ जारी प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया और अपने ही नागरिकों के खिलाफ ताकत का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के सत्ता में बने रहने में ज्ञानेश कुमार की भूमिका बेहद अहम है।

दास ने प्रदर्शनकारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों के इस्तेमाल के दौरान कथित तौर पर की गई सख्ती और डराने-धमकाने की कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी जवाबदेही की मांग करती रहेगी। उनके मुताबिक, प्रदर्शनकारी न तो डरेंगे और न ही चुप बैठेंगे। उन्होंने आंदोलन से पीछे नहीं हटने और पूरी ताकत के साथ वापस आने का संकल्प भी जताया।

CJP ने शनिवार को SIR के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने का ऐलान किया। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी क्रम में रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन करने की घोषणा की गई।

शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों, कार्यकर्ताओं और राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद मामला और गरमा गया। इसके बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में CJP के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद संगठन अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा।

Share
अगला लेख → फसलों के नुकसान की होगी भरपाई, सोमवार को गोरखपुर से किसानों …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *