मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
वाराणसी से दिल्ली चलेगी स्लीपर वंदे भारत, जानें पूरा शेड्यूल तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना सबसे बड़ी आवश्यकता: सीएम पंजाब चुनाव 2027: एक-एक वोट की अहमियत, इन सीटों पर रहेगी खास नजर दिवाली पर यूपी पुलिस को योगी सरकार की सौगात, 134% बढ़ा भत्ता, जानिए किसे मिलेगा फायदा आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, बोले- उनका सपना अधूरा नहीं रहने देंगे? एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर सियासी घमासान, ओम प्रकाश राजभर बोले- मुस्लिम वोट के लिए हो रही राजनीति! पंजाब में फिर बनेगी AAP सरकार? सर्वे में कांग्रेस, BJP और SAD को भी हो रहा फायदा ? परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, DSP और ड्रग इंस्पेक्टर पर गिरी गाज ‘वर्दी’: शहादत का गौरव, कर्तव्य की अमरता और बिछोह की पीड़ा बयां करती यूपी पुलिस की फिल्म

वाराणसी से दिल्ली चलेगी स्लीपर वंदे भारत, जानें पूरा शेड्यूल

वाराणसी से दिल्ली चलेगी स्लीपर वंदे भारत, जानें पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. वाराणसी से नई दिल्ली के बीच जल्द ही स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन का संचालन 31 अक्टूबर से शुरू हो सकता है, जबकि टिकट बुकिंग 27 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है. हालांकि, रेलवे की ओर से तारीखों और टाइमिंग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

इस ट्रेन के शुरू होने से वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर समेत कई शहरों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिल सकती है. खास बात यह है कि सामान्य वंदे भारत की तरह इसमें बैठकर नहीं, बल्कि एसी स्लीपर कोच में लेटकर सफर करने की सुविधा होगी. स्लीपर वंदे भारत में यात्री सोते हुए यात्रा कर सकेंगे. इससे खासकर रात में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा.

वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत देश की दूसरी ट्रेन होगी. इससे पहले देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन और कोलकाता के हावड़ा स्टेशन के बीच शुरू की गई थी. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी 2026 को किया था. नई ट्रेन के शुरू होने से उत्तर प्रदेश में आधुनिक रेल सुविधाओं का विस्तार होगा. यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को वाराणसी में ट्रेन का शुभारंभ किया जा सकता है. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं

Share
अगला लेख → पंजाब विधानसभा में SIR के खिलाफ प्रस्ताव पारित, CM भगवंत मान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *