ज्ञानवापी विवाद में समझौते की कोशिश नाकाम, सात मिनट में खत्म हुई मध्यस्थता; दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पर कायम
वाराणसी, 14 जुलाई। ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी विवाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को वाराणसी के सिविल कोर्ट स्थित मेडिएशन सेंटर में हुई मध्यस्थता की प्रक्रिया महज सात मिनट में समाप्त हो गई। दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से विवाद सुलझाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मध्यस्थता की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। […]