मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

Ayodhya : ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ फैसिलिटी से लैस ‘अयोध्या धाम’ है कई मायनों में खास

Ayodhya : ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ फैसिलिटी से लैस ‘अयोध्या धाम’ है कई मायनों में खास

उत्तर प्रदेश की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने के साथ ही प्रदेश की आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध योगी सरकार रामनगरी अयोध्या को नव्य-भव्य रूप में सजाने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने विश्व भर से आने वाले श्रद्धालुओं को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटीज का सुखद अनुभव कराने की दिशा में पीएम मोदी का विजन और सीएम योगी का त्वरित क्रियान्वयन रंग लाने लगा है। वर्षों से विकास की राह ताकती अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही अब अयोध्या धाम के रूप में ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ फैसिलिटीज से लैस अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन लोकार्पण के लिए तैयार है। यूं तो, इस स्टेशन का तीन फेज में विस्तृत विकास होना है, मगर पहले फेज के विकास कार्यों को लोकार्पण के पूर्व पूरी तरह से पूर्ण कर लिया गया है। खास बात यह है कि इस स्टेशन को ऐसे सुव्यवस्थित तरीके से विकसित किया गया है कि यहां की सुविधाओं के आगे एयरपोर्ट भी फीका पड़ जाए। यहां इनफेंट केयर, सिक रूम, टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर, फायर एग्जिट समेत देश के सबसे बड़े कॉनकोर्स सेटअप को भी पूर्ण किया जा रहा है।

‘मील का पत्थर’ साबित होंगी ये सुविधाएं

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन में यूं तो तमाम खूबियां हैं मगर यहां कुछ सुविधाएं ऐसी हैं जो रेलवे स्टेशन तो क्या आमतौर पर एयरपोर्ट्स पर भी देखने को नहीं मिलतीं। इस फेहरिस्त में सबसे आगे है इनफेंट केयर रूम जहां पर पैसेंजर्स के दुधमुंहे बच्चों को भी मेडिकल अटेंशन मिल सकेगा। इसी प्रकार, किसी पैसेंजर को यात्रा के दौरान अगर चोट लग जाती है या फिर किसी प्रकार की अस्वस्थता की स्थिति का सामना करना पड़ता है तो इसके लिए भी स्टेशन पर सिक रूम में फर्स्ट एड व मेडिकल अटेंशन की सुविधा होगी। वहीं, पैसेंजर फैसिलिटीज डेस्क और टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर के माध्यम से यहां आने वाले पैसेंजर्स को श्रीराम मंदिर समेत क्षेत्र के सभी आध्यात्मिक व पर्यटन स्थलों की जानकारी व इन तक सुलभ पहुंच के साधनों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। ये सभी सुविधाएं ग्राउंड फ्लोर पर अवस्थित हैं तथा पूरा कॉम्प्लेक्स जी प्लस टू मॉडल (ग्राउंड प्लस मिडिल व फर्स्ट फ्लोर) पर बना है। इसके अतिरिक्त, क्लोक रूम, फूड प्लाजा, वेटिंग हॉल्स, स्टेयरकेस, एस्केलेटर्स, लिफ्ट व टॉयलेट्स समेत वो तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी जो आमतौर पर सभी नव विकसित स्टेशनों पर होती हैं। सभी फ्लोर्स फायर एग्जिट से भी कनेक्टेड हैं जिससे किसी अप्रिय स्थिति में लोगों की सुरक्षित निकासी का मार्ग प्रशस्त होगा।

गया है।

Share This
अगला लेख → दुनियाभर में 'सालार' का जबरदस्त कलेक्शन, 500 करोड़ के करीब प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun