मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Bareilly : समाधान दिवस के अंतर्गत DIG ने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Bareilly : समाधान दिवस के अंतर्गत DIG ने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में आज (शनिवार) समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) ने प्रतिभाग किया और आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना।

डीआईजी महोदय ने फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं कानून सम्मत समाधान करने के निर्देश दिए।

खास तौर पर भूमि विवादों के मामलों को प्राथमिकता पर निपटाने के लिए उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी (नगर तृतीय) के साथ थाना इज्जतनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, बैरक, मेस, बंदीगृह तथा मालखाने का जायजा लिया।

थाने की साफ-सफाई व्यवस्था से संतुष्ट होकर डीआईजी ने इसे निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति, अपराधियों की गतिविधियों की समीक्षा की तथा गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष प्रयास करने और थाना अभिलेखों को अद्यतन व सुव्यवस्थित बनाए रखने के भी आदेश दिए गए। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक एवं प्रधान लिपिक को अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Share This
अगला लेख → यात्रा संकट: लखनऊ से जम्मू-चंडीगढ़ के लिए सभी ट्रेनें स्थगित…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun